सामने उस के रो नहीं सकता

जोशिश अज़ीमाबादीजोशिश अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

सामने उस के रो नहीं सकता

चुप रहूँ ये भी हो नहीं सकता

संग ओ आहन गुदाज़ होते हैं

उस का दिल नर्म हो नहीं सकता

आग से तिफ़्ल-ए-अश्क डरता है

दिल के दाग़ों को धो नहीं सकता

जिस तरह सो गए मिरे ताले

उस तरह कोई सो नहीं सकता

मिस्ल-ए-फ़रहाद इश्क़ में 'जोशिश'

जाँ कोई मुफ़्त खो नहीं सकता

जोशिश अज़ीमाबादी
About the poet

जोशिश अज़ीमाबादी

उपनाम : 'जोशिश' मूल नाम : शैख़ मोहम्मद रौशन जन्म : पटना, बिहार निधन : पटना, बिहार

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like