तन्हाई से है सोहबत दिन रात जुदाई में

जोशिश अज़ीमाबादीजोशिश अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

तन्हाई से है सोहबत दिन रात जुदाई में

क्या ख़ूब गुज़रती है औक़ात जुदाई में

रुख़्सत हो चला था तब दामन न तिरा थामा

अफ़्सोस कि मलते हैं अब हाथ जुदाई में

क्या ज़िक्र है आँसू का ज़ालिम मिरी आँखों से

ख़ूँ-नाब ही टपके है यक ज़ात जुदाई में

जब वस्ल था उन रोज़ों यक दिल ही पे आफ़त थी

अब जान का है सौदा हैहात जुदाई में

ये नाला-ओ-ज़ारी ये ख़स्तगी ओ ख़्वारी

जीधर को चलूँ 'जोशिश' हैं सात जुदाई में

जोशिश अज़ीमाबादी
About the poet

जोशिश अज़ीमाबादी

उपनाम : 'जोशिश' मूल नाम : शैख़ मोहम्मद रौशन जन्म : पटना, बिहार निधन : पटना, बिहार

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like