उठ गए याँ से अपने हमदम तो

जोशिश अज़ीमाबादीजोशिश अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

उठ गए याँ से अपने हमदम तो

हाथ मलते ही रह गए हम तो

यार आया है देख लूँ इस को

ऐ अजल दम ले तू कोई दम तो

मूनिस-ए-ताज़ा हैं ये दर्द-ओ-अलम

मुद्दतों का रफ़ीक़ है ग़म तो

अपना आशिक़ न जान तू मुझ को

इस को जाने है एक आलम तो

बे-हलावत नहीं ख़त-ए-लब-ए-यार

फ़िल-हक़ीक़त शकर है ये सम तो

दिल भी बह जाएगा तिरे हम-राह

कारवान-ए-सरिश्क टुक थम तो

क्यूँ रखूँ दाग़ दिल पर ऐ 'जोशिश'

दाग़ को बह करे है मरहम तो

जोशिश अज़ीमाबादी
About the poet

जोशिश अज़ीमाबादी

उपनाम : 'जोशिश' मूल नाम : शैख़ मोहम्मद रौशन जन्म : पटना, बिहार निधन : पटना, बिहार

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like