मरना तो बेहतर है जो मर जाइए

जोशिश अज़ीमाबादीजोशिश अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

मरना तो बेहतर है जो मर जाइए

जी से किसी के न उतर जाइए

क़त्ल तो करता नहीं वो किस तरह

उस के गुनाहगार ठहर जाइए

क्या लिखूँ ताक़त नहीं ऐ नामा-बर

मरने ही की ले के ख़बर जाइए

आए हो गर याँ तलक ऐ मेहरबाँ

बैठे कोई दम तो ठहर जाइए

सू-ए-हरम या तरफ़-ए-बुत-कदा

अल-ग़रज़ ऐ शैख़ जिधर जाइए

दोनों जगह जल्वा-गह-ए-यार है

ख़्वाह इधर ख़्वाह उधर जाइए

जोशिश अज़ीमाबादी
About the poet

जोशिश अज़ीमाबादी

उपनाम : 'जोशिश' मूल नाम : शैख़ मोहम्मद रौशन जन्म : पटना, बिहार निधन : पटना, बिहार

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like