चश्म-ए-खूँ-ख़्वार अबरू-ए-ख़मदार दोनों एक हैं

जोशिश अज़ीमाबादीजोशिश अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

चश्म-ए-खूँ-ख़्वार अबरू-ए-ख़मदार दोनों एक हैं

हैं जुदा लेकिन ब-वक़्त-ए-कार दोनों एक हैं

बाइस-ए-आराम ये ने मोजिब-ए-आज़ार वो

चश्म-ए-वहदत में ही गुल और ख़ार दोनों एक हैं

इल्तियाम-ए-ज़ख़्म-ए-दिल के हक़ में गर कीजे निगाह

सब्ज़ा-ए-ख़त मरहम-ए-ज़ंगार दोनों एक हैं

हालत इस्तिग़्ना की जिस के हाथ आई है यहाँ

उस के नज़दीक अंदक ओ बिसयार दोनों एक हैं

मेरे उस के गो जुदाई आ गई है दरमियाँ

जिस घड़ी बाहम हुए दो-चार दोनों एक हैं

जो न माने उस को आशिक़ हो के उस पे देख ले

अबरू-ए-ख़मदार और तलवार दोनों एक हैं

क्या कहूँ मैं इस को आँखों ने दिए हैं जो फ़रेब

फ़न्न-ए-मक्कारी में ये मक्कार दोनों एक हैं

जो है काबा वो ही बुत-ख़ाना है शैख़ ओ बरहमन

इस की नाहक़ करते हो तकरार दोनों एक हैं

ये नहीं कहने का 'जोशिश' होगा जो साहिब-ए-दिमाग़

ज़ुल्फ़-ए-यार ओ नाफ़ा-ए-तातार दोनों एक हैं

जोशिश अज़ीमाबादी
About the poet

जोशिश अज़ीमाबादी

उपनाम : 'जोशिश' मूल नाम : शैख़ मोहम्मद रौशन जन्म : पटना, बिहार निधन : पटना, बिहार

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like