नौबत अपनी तो जान तक पहुँची

जोशिश अज़ीमाबादीजोशिश अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

नौबत अपनी तो जान तक पहुँची

हैफ़ उस के न कान तक पहुँची

दिल के टुकड़े हैं ये सितारे न हों

आह लय आसमान तक पहुँची

है वो आज़ुर्दा बात शिकवे की

क्या किसी मेहरबान तक पहुँची

मुफ़्त फ़र्सूदा हुइ ये पेशानी

न तिरे आस्तान तक पहुँची

दुश्मनी मुझ से तेरी तेग़ ने की

दोस्ती इम्तिहान तक पहुँची

आतिश-ए-इश्क़ ने जो सर खींचा

हुस्न के दूदमान तक पहुँची

बार-ए-ग़म जब किसी से उठ न सका

नौबत इस ना-तवान तक पहुँची

तेरे मक़्तूल का है काम तमाम

कारवाँ उस्तुख़्वान तक पहुँची

आतिश-ए-गुल से जलती मिस्ल-ए-शरर

अंदलीब आशियान तक पहुँची

कोई सर-गश्ता याद आ ही गया

तेग़ उस की जो सान तक पहुँची

देखते उस को महव थे 'जोशिश'

कब शिकायत ज़बान तक पहुँची

जोशिश अज़ीमाबादी
About the poet

जोशिश अज़ीमाबादी

उपनाम : 'जोशिश' मूल नाम : शैख़ मोहम्मद रौशन जन्म : पटना, बिहार निधन : पटना, बिहार

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like