नाला-ए-दिल की तो कोताही नहीं

जोशिश अज़ीमाबादीजोशिश अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

नाला-ए-दिल की तो कोताही नहीं

पर असर कुछ उस को होता ही नहीं

कितना वो क़ातिल है बे-ख़ौफ़-ओ-ख़तर

तेग़-ए-ख़ूँ-आलूदा धोता ही नहीं

उस गली में जिस तरह रोता हूँ मैं

उस तरह तो कोई रोता ही नहीं

ख़ार-ज़ार-ए-इश्क़ को क्या हो गया

पाँव में काँटे चुभोता ही नहीं

तर्क की लज़्ज़त से वाक़िफ़ कौन हैं

गर न होता जान खोता ही नहीं

जानता गर दिल है मज़रा यास का

तुख़्म-ए-उम्मीद इस में बोता ही नहीं

जों सुख़न आता है सिल्क-ए-नज़्म में

यूँ कोई मोती पिरोता ही नहीं

ख़्वाब में 'जोशिश' वो आए किस तरह

आशिक़-ए-बे-ताब सोता ही नहीं

जोशिश अज़ीमाबादी
About the poet

जोशिश अज़ीमाबादी

उपनाम : 'जोशिश' मूल नाम : शैख़ मोहम्मद रौशन जन्म : पटना, बिहार निधन : पटना, बिहार

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like