लिखा ख़त उसे ले क़लम और काग़ज़

जोशिश अज़ीमाबादीजोशिश अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

लिखा ख़त उसे ले क़लम और काग़ज़

जले इश्क़-ए-सोज़ाँ से हम और काग़ज़

न रख दीदा-ए-तर पे मक्तूब उस का

मुख़ालिफ़ हैं आपस में नम और काग़ज़

ख़ुदा से भी डर लिख न अहवाल दिल का

दिवाने ये सोज़-ए-रक़म और काग़ज़

लिखा सफ़्हा-ए-दिल पे मक्तूब तुझ को

न था तेरे लाएक़ सनम और काग़ज़

मिरे दिल को ऐ चश्म नामे का उस के

ख़ुश आता है हुस्न-ए-रक़म और काग़ज़

ज़रा देर तेरे जो थम जाएँ आँसू

रहे हाथ में कोई दम और काग़ज़

जो कुछ सफ़्हा-ए-दिल में अपने है 'जोशिश'

रखे है ये ख़ूबी तो कम और काग़ज़

जोशिश अज़ीमाबादी
About the poet

जोशिश अज़ीमाबादी

उपनाम : 'जोशिश' मूल नाम : शैख़ मोहम्मद रौशन जन्म : पटना, बिहार निधन : पटना, बिहार

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like