इस तुंद-ख़ू से जूँही मिरी आँख लड़ गई

जोशिश अज़ीमाबादीजोशिश अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

इस तुंद-ख़ू से जूँही मिरी आँख लड़ गई

इस दिल से और अक़्ल से वोहीं बिगड़ गई

क्या कहिए तेरे हाथों से ऐ दस्त-बुर्द-ए-इश्क़

इस दिल की बस्ती बात के कहते उजड़ गई

तेरा तो क़ौल था कि न होवेगी ये तमाम

ऐ साक़ी दो ही घूँट में बस मय निबड़ गई

'जोशिश' लिखा मैं उस को सफ़ीने पर इस तरह

गोया कि भूली थी ये ग़ज़ल याद पड़ गई

जोशिश अज़ीमाबादी
About the poet

जोशिश अज़ीमाबादी

उपनाम : 'जोशिश' मूल नाम : शैख़ मोहम्मद रौशन जन्म : पटना, बिहार निधन : पटना, बिहार

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like