है आफ़्ताब और मिरे दिल का दाग़ एक

जोशिश अज़ीमाबादीजोशिश अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

है आफ़्ताब और मिरे दिल का दाग़ एक

देखा तो बज़्म-ए-इश्क़ में है ये चराग़ एक

वहदत ही से ज़ुहूर है कसरत का देख ले

हैं फूल सौ तरह के व-लेकिन है बाग़ एक

जिस दिन से वो ख़याल में तेरी कमर के है

अन्क़ा का और दिल का मिरे है सुराग़ एक

इंसाफ़ से बईद है साक़ी-ए-रोज़गार

औरों को जाम सैकड़ों मुझ को अयाग़ एक

लाएँ कहाँ से तेरी सी फ़िक्र-ए-बुलंद हम

'जोशिश' नहीं हर एक का दिल और दिमाग़ एक

जोशिश अज़ीमाबादी
About the poet

जोशिश अज़ीमाबादी

उपनाम : 'जोशिश' मूल नाम : शैख़ मोहम्मद रौशन जन्म : पटना, बिहार निधन : पटना, बिहार

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like