गो कि मोहताज हैं गदा हैं हम

जोशिश अज़ीमाबादीजोशिश अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

गो कि मोहताज हैं गदा हैं हम

बे-नियाज़ी के बादशा हैं हम

चश्म-ए-तहक़ीर से हमें मत देख

ख़ाक तो हैं पे तूतिया हैं हम

आह इस उम्र-ए-बे-बक़ा की तरह

रहरव-ए-किश्वर-ए-फ़ना हैं हम

ऐसा बे-बर्ग ओ बे-नवाही कौन

जैसे बे-बर्ग ओ बे-नवा हैं हम

गो हमें तू कभी न याद करे

पर तिरी याद में सदा हैं हम

मुब्तला उस बला में कोई न हो

जिस बला में कि मुब्तला हैं हम

मार कर भी हमीं पे पछताया

बे-वफ़ा तू कि बे-वफ़ा हैं हम

जब्हा-साई से दुश्मनी है जिसे

उसी के दर पे जब्हा-सा हैं हम

कौन रहबर हो इश्क़ की रह में

आप ही अपने रहनुमा हैं हम

हैं तो सूरत-परस्त आईना-दार

नेक मअ'नी से आश्ना हैं हम

और दीवाना कौन है 'जोशिश'

या दिवाना था क़ैस या हैं हम

जोशिश अज़ीमाबादी
About the poet

जोशिश अज़ीमाबादी

उपनाम : 'जोशिश' मूल नाम : शैख़ मोहम्मद रौशन जन्म : पटना, बिहार निधन : पटना, बिहार

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like