आईना-ए-दिल में कुछ अगर है

जोशिश अज़ीमाबादीजोशिश अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

आईना-ए-दिल में कुछ अगर है

तेरा ही जमाल जल्वा-गर है

हम मर गए तेरी जुस्तुजू में

बे-रहम कहाँ है तू किधर है

रहबर नहीं चाहती रह-ए-इश्क़

वाँ शौक़ ही अपना राहबर है

क्यूँ मारे है लाफ़ हज्ज-ए-अकबर

अपने किए पर भी कुछ नज़र है

काबे सी जगह पहुँच फिर आया

तू हाजी नहीं है गीदी ख़र है

उस दर ही की आरज़ू में 'जोशिश'

ये मुश्त-ए-ग़ुबार दर-ब-दर है

जोशिश अज़ीमाबादी
About the poet

जोशिश अज़ीमाबादी

उपनाम : 'जोशिश' मूल नाम : शैख़ मोहम्मद रौशन जन्म : पटना, बिहार निधन : पटना, बिहार

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like