तुझ को पाने की ये हसरत मुझे ले डूबेगी - जावेद सबा

जावेद सबाजावेद सबा

4 min read · 12.4K reads

तुझ को पाने की ये हसरत मुझे ले डूबेगी
लग रहा है के मोहब्बत मुझे ले डूबेगी

हालत-ए-इश्क़ में हूँ और ये हालत है के अब
एक लम्हे की भी फ़ुर्सत मुझे ले डूबेगी

अब मैं समझा हूँ के ये दर्द-ए-मोहब्बत क्या है
ये तेरे प्यार की शिद्दत मुझे ले डूबेगी

मेरी बे-ताबी-ए-दिल चैन न लेने देगी
तेरी ख़ामोश तबीअत मुझे ले डूबेगी

तेरी आँखों के समंदर में ख़यालों की तरह
डूब जाने की ये आदत मुझे ले डूबेगी

डूबती नब्ज़ कहीं का नहीं छोड़ेगी मुझे
दर्द ले डूबेगा वहशत मुझे ले डूबेगी

तेरी आँखों का ये जादू कहीं ले जाएगा
ये तेरी सादा सी सूरत मुझे ले डूबेगी

तेरे अश़्कों से कलेजा मेरा कट जाएगा
मेरी हस्सास तबीअत मुझे ले डूबेगी

हर क़दम पर मैं तेरा बोझ उठाऊँ कैसे
ज़िंदगी तेरी जरूरत मुझे ले डूबेगी
जावेद सबा
About the poet

जावेद सबा

A senior journalist working for Express News and the author of two poetry books, Aalam Meray Dil Ka (1989) and Koi Dekh Na Lay(2012). Javed Saba has represented Pakistan many times abroad as a poet.

View profile & all 7 Poems / Stories

More from जावेद सबा

  1. बड़ी मुश्किल से छुपाया है कोई देख न ले - जावेद सबा

    बड़ी मुश्किल से छुपाया है कोई देख न लेआँख में अश्क जो आया है कोई देख न ले

    12.4K reads
  2. बर तरफ़ करके तकल्लुफ़ इक तरफ़ हो जाइए - जावेद सबा

    बर तरफ़ कर के तकल्लुफ़ इक तरफ़ हो जाइएमुस्तक़िल मिल जाइये या मुस्तक़िल खो जाइए

    12.4K reads
  3. लहराता है ख़्वाब-सा आँचल और मैं लिखता जाता हूँ - जावेद सबा

    लहराता है ख़्वाब सा आँचल औंर में लिखता जाता हूँपलकें नींद से बोझल और मैं लिखता जाता हूँ

    12.4K reads
  4. महसूस करोगे तो गुज़र जाओगे जाँ से - जावेद सबा

    महसूस करोगे तो गुज़र जाओगे जाँ सेवो हाल है अंदर से के बाहर है बयाँ से

    12.4K reads
  5. सब का दिल-दार है दिल-दार भी ऐसा-वैसा - जावेद सबा

    सब का दिल-दार है दिल-दार भी ऐसा वैसाइक मेरा यार है और यार भी ऐसा वैसा

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश