बड़ी मुश्किल से छुपाया है कोई देख न ले - जावेद सबा

जावेद सबाजावेद सबा

4 min read · 12.4K reads

बड़ी मुश्किल से छुपाया है कोई देख न ले
आँख में अश्क जो आया है कोई देख न ले

ये जो महफ़िल में मेरे नाम से मौजूद हूँ मैं
मैं नहीं हूँ मेरा धोका है कोई देख न ले

सात पर्दों में छुपा कर उसे रक्खा है मगर
दिल को अब भी यही धड़का है कोई देख न ले

डर रहा हूँ के सर-ए-शाम तेरी आँखों में
मैं ने जो वक़्त गुज़ारा है कोई देख न ले

हाथ नरमी से छुड़ाती हुई ख़ल्वत ने कहा
ये जो ख़ल्वत है तमाशा है कोई देख न ले

तेरा मेरा कोई रिश्ता तो नहीं है लेकिन
मैं ने जो ख़्वाब में देखा है कोई देख न ले

साथ चलना है तो ग़ैरों की तरह साथ न चल
शहर का शहर शनासा है कोई देख न ले
जावेद सबा
About the poet

जावेद सबा

A senior journalist working for Express News and the author of two poetry books, Aalam Meray Dil Ka (1989) and Koi Dekh Na Lay(2012). Javed Saba has represented Pakistan many times abroad as a poet.

View profile & all 7 Poems / Stories

More from जावेद सबा

  1. बर तरफ़ करके तकल्लुफ़ इक तरफ़ हो जाइए - जावेद सबा

    बर तरफ़ कर के तकल्लुफ़ इक तरफ़ हो जाइएमुस्तक़िल मिल जाइये या मुस्तक़िल खो जाइए

    12.4K reads
  2. लहराता है ख़्वाब-सा आँचल और मैं लिखता जाता हूँ - जावेद सबा

    लहराता है ख़्वाब सा आँचल औंर में लिखता जाता हूँपलकें नींद से बोझल और मैं लिखता जाता हूँ

    12.4K reads
  3. महसूस करोगे तो गुज़र जाओगे जाँ से - जावेद सबा

    महसूस करोगे तो गुज़र जाओगे जाँ सेवो हाल है अंदर से के बाहर है बयाँ से

    12.4K reads
  4. सब का दिल-दार है दिल-दार भी ऐसा-वैसा - जावेद सबा

    सब का दिल-दार है दिल-दार भी ऐसा वैसाइक मेरा यार है और यार भी ऐसा वैसा

    12.4K reads
  5. तस्बीह-ओ-सज्दा-गाह भी सजदा भी मस्त-मस्त - जावेद सबा

    तस्बीह ओ सज्दा-गाह भी सज्दा भी मस्त मस्तक़िबला भी मस्त मस्त है काबा भी मस्त मस्त

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like