लहराता है ख़्वाब-सा आँचल और मैं लिखता जाता हूँ - जावेद सबा

जावेद सबाजावेद सबा

4 min read · 12.4K reads

लहराता है ख़्वाब सा आँचल औंर में लिखता जाता हूँ
पलकें नींद से बोझल और मैं लिखता जाता हूँ

जैसे मेरे कान में कोई चुपके चुपके कहता है
इश़्क जुनूँ है इश़्क है पागल और मैं लिखता जाता हूँ

छोटी छोटी बात पे उस की आँखें भर भर आती हैं
फैलता रहता है फिर काजल और मैं लिखता जाता हूँ

आँख में उस के अक्स की आहट दस्तक देती रहती है
भर जाती है अश्क से छागल और मैं लिखता जाता हूँ

मद्धम मद्धम साँस की ख़ुश-बू मीठे मीठे दर्द की आँच
रह रह के करती है बे-कल और मैं लिखता जाता हूँ

धीमे सुरों में दर्द का पंछी अपनी धुन में गाता है
प्यासी रूहें प्यास का जंगल और मैं लिखता जाता हूँ

उस के प्यार की बूँदें टप टप दिल में गिरती रहती हैं
नर्म गुदाज़ ओ शोख़ ओ चंचल और में लिखता जाता हूँ
जावेद सबा
About the poet

जावेद सबा

A senior journalist working for Express News and the author of two poetry books, Aalam Meray Dil Ka (1989) and Koi Dekh Na Lay(2012). Javed Saba has represented Pakistan many times abroad as a poet.

View profile & all 7 Poems / Stories

More from जावेद सबा

  1. बड़ी मुश्किल से छुपाया है कोई देख न ले - जावेद सबा

    बड़ी मुश्किल से छुपाया है कोई देख न लेआँख में अश्क जो आया है कोई देख न ले

    12.4K reads
  2. बर तरफ़ करके तकल्लुफ़ इक तरफ़ हो जाइए - जावेद सबा

    बर तरफ़ कर के तकल्लुफ़ इक तरफ़ हो जाइएमुस्तक़िल मिल जाइये या मुस्तक़िल खो जाइए

    12.4K reads
  3. महसूस करोगे तो गुज़र जाओगे जाँ से - जावेद सबा

    महसूस करोगे तो गुज़र जाओगे जाँ सेवो हाल है अंदर से के बाहर है बयाँ से

    12.4K reads
  4. सब का दिल-दार है दिल-दार भी ऐसा-वैसा - जावेद सबा

    सब का दिल-दार है दिल-दार भी ऐसा वैसाइक मेरा यार है और यार भी ऐसा वैसा

    12.4K reads
  5. तस्बीह-ओ-सज्दा-गाह भी सजदा भी मस्त-मस्त - जावेद सबा

    तस्बीह ओ सज्दा-गाह भी सज्दा भी मस्त मस्तक़िबला भी मस्त मस्त है काबा भी मस्त मस्त

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like