बर तरफ़ करके तकल्लुफ़ इक तरफ़ हो जाइए - जावेद सबा

जावेद सबाजावेद सबा

3 min read · 12.4K reads

बर तरफ़ कर के तकल्लुफ़ इक तरफ़ हो जाइए
मुस्तक़िल मिल जाइये या मुस्तक़िल खो जाइए

क्या गिले शिकवे के किस ने किस की दिल-दारी न की
फै़सला कर ही लिया है आप ने तो जाइए

मेरी पलकें भी बहुत बोझल हैं गहरी नींद से
रात काफी हो चुकी है आप भी सो जाइए

आप से अब क्या छुपाना आप कोई ग़ैर हैं
हो चुका हूँ मैं किसी का आप भी हो जाइए

मौत की आग़ोश में गिरिया-कुनाँ है जिं़दगी
आइए दो चार आँसू आप भी रो जाइए

शाएरी कार-ए-जुनूँ है आप के बस की नहीं
वक़्त पर बिस्तर से उठिए वक़्त पर सो जाइए
जावेद सबा
About the poet

जावेद सबा

A senior journalist working for Express News and the author of two poetry books, Aalam Meray Dil Ka (1989) and Koi Dekh Na Lay(2012). Javed Saba has represented Pakistan many times abroad as a poet.

View profile & all 7 Poems / Stories

More from जावेद सबा

  1. बड़ी मुश्किल से छुपाया है कोई देख न ले - जावेद सबा

    बड़ी मुश्किल से छुपाया है कोई देख न लेआँख में अश्क जो आया है कोई देख न ले

    12.4K reads
  2. लहराता है ख़्वाब-सा आँचल और मैं लिखता जाता हूँ - जावेद सबा

    लहराता है ख़्वाब सा आँचल औंर में लिखता जाता हूँपलकें नींद से बोझल और मैं लिखता जाता हूँ

    12.4K reads
  3. महसूस करोगे तो गुज़र जाओगे जाँ से - जावेद सबा

    महसूस करोगे तो गुज़र जाओगे जाँ सेवो हाल है अंदर से के बाहर है बयाँ से

    12.4K reads
  4. सब का दिल-दार है दिल-दार भी ऐसा-वैसा - जावेद सबा

    सब का दिल-दार है दिल-दार भी ऐसा वैसाइक मेरा यार है और यार भी ऐसा वैसा

    12.4K reads
  5. तस्बीह-ओ-सज्दा-गाह भी सजदा भी मस्त-मस्त - जावेद सबा

    तस्बीह ओ सज्दा-गाह भी सज्दा भी मस्त मस्तक़िबला भी मस्त मस्त है काबा भी मस्त मस्त

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like