महसूस करोगे तो गुज़र जाओगे जाँ से - जावेद सबा

जावेद सबाजावेद सबा

3 min read · 12.4K reads

महसूस करोगे तो गुज़र जाओगे जाँ से
वो हाल है अंदर से के बाहर है बयाँ से

वहशन का ये आलम के पस-ए-चाक गिरेबाँ
 रंज़िश है बहारों से उलझते हैं ख़िज़ाँ से

इक उम्र हुई उस के दर ओ बाम को तकते
आवाज़ कोई आई यहाँ से न वहाँ से

उठते हैं तो दिल बैठने लगता है सर-ए-बज़्म
बैठे हैं तो अब मर के ही उठेंगे यहाँ से

हर मोड़ पे वा हैं मेरी आँखों के दरीचे
अब देखना ये है कि वो जाता है कहाँ से

क्या नावक-ए-मिज़गाँ से रखें ज़ख़्म की उम्मीद
चलते हैं यहाँ तीर किसी और कमाँ से

आँखों से अयाँ होता है आलम मेरे दिल का
मतलब है इस आलम को ज़बाँ से न बयाँ से
जावेद सबा
About the poet

जावेद सबा

A senior journalist working for Express News and the author of two poetry books, Aalam Meray Dil Ka (1989) and Koi Dekh Na Lay(2012). Javed Saba has represented Pakistan many times abroad as a poet.

View profile & all 7 Poems / Stories

More from जावेद सबा

  1. बड़ी मुश्किल से छुपाया है कोई देख न ले - जावेद सबा

    बड़ी मुश्किल से छुपाया है कोई देख न लेआँख में अश्क जो आया है कोई देख न ले

    12.4K reads
  2. बर तरफ़ करके तकल्लुफ़ इक तरफ़ हो जाइए - जावेद सबा

    बर तरफ़ कर के तकल्लुफ़ इक तरफ़ हो जाइएमुस्तक़िल मिल जाइये या मुस्तक़िल खो जाइए

    12.4K reads
  3. लहराता है ख़्वाब-सा आँचल और मैं लिखता जाता हूँ - जावेद सबा

    लहराता है ख़्वाब सा आँचल औंर में लिखता जाता हूँपलकें नींद से बोझल और मैं लिखता जाता हूँ

    12.4K reads
  4. सब का दिल-दार है दिल-दार भी ऐसा-वैसा - जावेद सबा

    सब का दिल-दार है दिल-दार भी ऐसा वैसाइक मेरा यार है और यार भी ऐसा वैसा

    12.4K reads
  5. तस्बीह-ओ-सज्दा-गाह भी सजदा भी मस्त-मस्त - जावेद सबा

    तस्बीह ओ सज्दा-गाह भी सज्दा भी मस्त मस्तक़िबला भी मस्त मस्त है काबा भी मस्त मस्त

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like