सब का दिल-दार है दिल-दार भी ऐसा-वैसा - जावेद सबा

जावेद सबाजावेद सबा

5 min read · 12.4K reads

सब का दिल-दार है दिल-दार भी ऐसा वैसा
इक मेरा यार है और यार भी ऐसा वैसा

दुश्मन-ए-जाँ भी नहीं कोई बराबर उस के
और मेरा हाशिया-बरदार भी ऐसा वैसा

बे-तअल्लुक ही सही उस को मगर है मुझ से
इक सरोकार सरोकार भी ऐसा वैसा

उस का लहजा के बहुत सादा ओ मासूम सही
है फ़ुँसू-कार फ़ुँसू-कार भी ऐसा वैसा

‘ज़ौक़’ से उस को अक़ीदत है के अल्लाह अल्लाह
और ‘गालिब़’ का तरफ़दार भी ऐसा वैसा

क्या ज़माना था के जब अहल-ए-हवस के नज़दीक
कोई मेयार था मेयार भी ऐसा वैसा

मैं भी तमसील-निगारी में बहुत आगे था
वो भी फ़न-कार था फ़न-कार भी ऐसा वैसा

कोई उफ़्ताद पड़ी थी के अभी तक चुप था
इक सुख़न-कार सुख़न-कार भी ऐसा वैसा

एक थी जुरअत-ए-इंकार कि ऐसी वैसी
एक दरबार था दरबार भी ऐसा वैसा

जिस का शाहों की नज़र में कोई किरदार न था
एक किरदार था किरदार भी ऐसा वैसा

इस इसरार था इसरार भी बैअत के लिए
एक इंकार था इंकार भी ऐसा वैसा
जावेद सबा
About the poet

जावेद सबा

A senior journalist working for Express News and the author of two poetry books, Aalam Meray Dil Ka (1989) and Koi Dekh Na Lay(2012). Javed Saba has represented Pakistan many times abroad as a poet.

View profile & all 7 Poems / Stories

More from जावेद सबा

  1. बड़ी मुश्किल से छुपाया है कोई देख न ले - जावेद सबा

    बड़ी मुश्किल से छुपाया है कोई देख न लेआँख में अश्क जो आया है कोई देख न ले

    12.4K reads
  2. बर तरफ़ करके तकल्लुफ़ इक तरफ़ हो जाइए - जावेद सबा

    बर तरफ़ कर के तकल्लुफ़ इक तरफ़ हो जाइएमुस्तक़िल मिल जाइये या मुस्तक़िल खो जाइए

    12.4K reads
  3. लहराता है ख़्वाब-सा आँचल और मैं लिखता जाता हूँ - जावेद सबा

    लहराता है ख़्वाब सा आँचल औंर में लिखता जाता हूँपलकें नींद से बोझल और मैं लिखता जाता हूँ

    12.4K reads
  4. महसूस करोगे तो गुज़र जाओगे जाँ से - जावेद सबा

    महसूस करोगे तो गुज़र जाओगे जाँ सेवो हाल है अंदर से के बाहर है बयाँ से

    12.4K reads
  5. तस्बीह-ओ-सज्दा-गाह भी सजदा भी मस्त-मस्त - जावेद सबा

    तस्बीह ओ सज्दा-गाह भी सज्दा भी मस्त मस्तक़िबला भी मस्त मस्त है काबा भी मस्त मस्त

    12.4K reads