राह ओ रस्म-ए-इब्तिदाई देख ली - जगत मोहन लाल रवाँ

जगत मोहन लाल रवाँजगत मोहन लाल रवाँ14 Sept 1889 – 26 Sept 1934

2 min read · 12.4K reads

राह ओ रस्म-ए-इब्तिदाई देख ली
इंतिहा-ए-बे-वफ़ाई देख ली

सामने तारीफ़ ग़ीबत में गिला
आप के दिल की सफ़ाई देख ली

अब नहीं मिलना किसी से भी पसंद
सब की अच्छाई बुराई देख ली

नाम भी दामन पे सुर्ख़ी का नहीं
दीदा ओ दिल की कमाई देख ली

बे-ख़बर हैं वो मेरे हालात से
नाला-ए-दिल की रसाई देख ली

इश्क़ अपना है फ़क़त इतना ‘रवाँ’
अच्छी सूरत आगे आई देख ली
जगत मोहन लाल रवाँ
About the poet

जगत मोहन लाल रवाँ

View profile & all 15 Poems / Stories

More from जगत मोहन लाल रवाँ

  1. गुल-ए-वीराना हूँ कोई नहीं है क़द्र-दाँ मेरा - जगत मोहन लाल रवाँ

    गुल-ए-वीराना हूँ कोई नहीं है क़द्र-दाँ मेरातू ही देख ऐ मेरे ख़ल्लाक हुस्न-ए-राएगाँ मेरा

    12.4K reads
  2. होता तो वही जो कुछ क़िस्मत में लिखा होता - जगत मोहन लाल रवाँ

    होता तो वही जो कुछ क़िस्मत में लिखा होतातदबीर अगर करता कुछ रंज सिवा होता

    12.4K reads
  3. इसी हवस में के हो उस हसीन के क़ाबिल - जगत मोहन लाल रवाँ

    इसी हवस में के हो उस हसीन के क़ाबिलये दिल रहा है न दुनिया न दीन के क़ाबिल

    12.4K reads
  4. जीने में थी न नज़ा के रंज ओ महान में थी - जगत मोहन लाल रवाँ

    जीने में थी न नज़ा के रंज ओ महान में थीआशिक़ की एक बात जो दीवाना-पन में थी

    12.4K reads
  5. किसी तरह न मेरे दिल को जब क़रार आए - जगत मोहन लाल रवाँ

    किसी तरह न मेरे दिल को जब क़रार आएमेरी बला से ख़जाँ आए या बहार आए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like