किसी तरह न मेरे दिल को जब क़रार आए - जगत मोहन लाल रवाँ

जगत मोहन लाल रवाँजगत मोहन लाल रवाँ14 Sept 1889 – 26 Sept 1934

3 min read · 12.4K reads

किसी तरह न मेरे दिल को जब क़रार आए
मेरी बला से ख़जाँ आए या बहार आए

किसी आलम-ए-फ़ितरत का तक़ाज़ा है
जिधर निगाह-ए-करम हो उधर बहार आए

नफ़स नफ़स मुतग़य्युर है आलम-ए-फ़ानी
किसी को आए तो किस तरह ऐतबार आए

तेरे करम के तसद्दुक़ तेरे करम के नसार
उम्मीद-वार गए हम उम्मीद-वार आए

नजात रूह को हस्ती की कशमकश से कहाँ
आदम में जा के फ़क़त नीस्ती उतार आए

वो बादा-नोश-ए-हक़ीक़त है इस जहाँ में ‘रवाँ’
के झूम जाए फ़लक गर उसे ख़ुमार आए
जगत मोहन लाल रवाँ
About the poet

जगत मोहन लाल रवाँ

View profile & all 15 Poems / Stories

More from जगत मोहन लाल रवाँ

  1. गुल-ए-वीराना हूँ कोई नहीं है क़द्र-दाँ मेरा - जगत मोहन लाल रवाँ

    गुल-ए-वीराना हूँ कोई नहीं है क़द्र-दाँ मेरातू ही देख ऐ मेरे ख़ल्लाक हुस्न-ए-राएगाँ मेरा

    12.4K reads
  2. होता तो वही जो कुछ क़िस्मत में लिखा होता - जगत मोहन लाल रवाँ

    होता तो वही जो कुछ क़िस्मत में लिखा होतातदबीर अगर करता कुछ रंज सिवा होता

    12.4K reads
  3. इसी हवस में के हो उस हसीन के क़ाबिल - जगत मोहन लाल रवाँ

    इसी हवस में के हो उस हसीन के क़ाबिलये दिल रहा है न दुनिया न दीन के क़ाबिल

    12.4K reads
  4. जीने में थी न नज़ा के रंज ओ महान में थी - जगत मोहन लाल रवाँ

    जीने में थी न नज़ा के रंज ओ महान में थीआशिक़ की एक बात जो दीवाना-पन में थी

    12.4K reads
  5. निकल जाए यूँही फ़ुर्कत में दम क्या - जगत मोहन लाल रवाँ

    निकल जाए यूँही फ़ुर्कत में दम क्यान होगा आप का मुझ पर करम क्या

    12.4K reads