इसी हवस में के हो उस हसीन के क़ाबिल - जगत मोहन लाल रवाँ

जगत मोहन लाल रवाँजगत मोहन लाल रवाँ14 Sept 1889 – 26 Sept 1934

3 min read · 12.4K reads

इसी हवस में के हो उस हसीन के क़ाबिल
ये दिल रहा है न दुनिया न दीन के क़ाबिल

जुनून-ए-सजदा ज़माने की ख़ाक छान चुका
कहीं ज़मीं न मिली इस जबीन के क़ाबिल

ये कह के सुब्ह ने की ख़त्म शम्मा की हस्ती
ये दाग़-ए-ख़ूँ है मेरी आस्तीन के क़ाबिल

वो मैं के दिल के धड़कने से चौंक पड़ता हूँ
कहाँ से लाऊँ फ़ुगाँ सामईन के क़ाबिल

उतार देते हैं लाशा मेरा कहाँ अहबाब
ये आसमान नहीं इस ज़मीं के क़ाबिल

‘रवाँ’ सिवाए अजल इस जहाँ-ए-फ़ानी में
नहीं है और कोई शय यक़ीन के क़ाबिल
जगत मोहन लाल रवाँ
About the poet

जगत मोहन लाल रवाँ

View profile & all 15 Poems / Stories

More from जगत मोहन लाल रवाँ

  1. गुल-ए-वीराना हूँ कोई नहीं है क़द्र-दाँ मेरा - जगत मोहन लाल रवाँ

    गुल-ए-वीराना हूँ कोई नहीं है क़द्र-दाँ मेरातू ही देख ऐ मेरे ख़ल्लाक हुस्न-ए-राएगाँ मेरा

    12.4K reads
  2. होता तो वही जो कुछ क़िस्मत में लिखा होता - जगत मोहन लाल रवाँ

    होता तो वही जो कुछ क़िस्मत में लिखा होतातदबीर अगर करता कुछ रंज सिवा होता

    12.4K reads
  3. जीने में थी न नज़ा के रंज ओ महान में थी - जगत मोहन लाल रवाँ

    जीने में थी न नज़ा के रंज ओ महान में थीआशिक़ की एक बात जो दीवाना-पन में थी

    12.4K reads
  4. किसी तरह न मेरे दिल को जब क़रार आए - जगत मोहन लाल रवाँ

    किसी तरह न मेरे दिल को जब क़रार आएमेरी बला से ख़जाँ आए या बहार आए

    12.4K reads
  5. निकल जाए यूँही फ़ुर्कत में दम क्या - जगत मोहन लाल रवाँ

    निकल जाए यूँही फ़ुर्कत में दम क्यान होगा आप का मुझ पर करम क्या

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like