होता तो वही जो कुछ क़िस्मत में लिखा होता - जगत मोहन लाल रवाँ

जगत मोहन लाल रवाँजगत मोहन लाल रवाँ14 Sept 1889 – 26 Sept 1934

3 min read · 12.4K reads

होता तो वही जो कुछ क़िस्मत में लिखा होता
तदबीर अगर करता कुछ रंज सिवा होता

ऐ फ़लसफ़ा-ए-फ़ितरत कुछ बात न गर होती
इस ख़ाक के पुतले को ये हुस्न अता होता

अल्लाह की मर्ज़ी में फ़रयाद ये क्या माने
जब बस न था कुछ अपना तो सब्र किया होता

शर्मिंदा-ए-दरमान क्यूँ ख़ालिक़ ने किया हम को
जिस की न दवा होती वो दर्द दिया होता

परवर्दा-ए-इसयाँ है दुन्या-ए-ख़ता मसलक
ऐ काश के मैं इस में पैदा न हुआ होता

अच्छा है रवाँ तुम ने मय-ख़ाने से मुँह मोड़ा
आग़ाज तो जो कुछ था अंजाम बुरा होता
जगत मोहन लाल रवाँ
About the poet

जगत मोहन लाल रवाँ

View profile & all 15 Poems / Stories

More from जगत मोहन लाल रवाँ

  1. गुल-ए-वीराना हूँ कोई नहीं है क़द्र-दाँ मेरा - जगत मोहन लाल रवाँ

    गुल-ए-वीराना हूँ कोई नहीं है क़द्र-दाँ मेरातू ही देख ऐ मेरे ख़ल्लाक हुस्न-ए-राएगाँ मेरा

    12.4K reads
  2. इसी हवस में के हो उस हसीन के क़ाबिल - जगत मोहन लाल रवाँ

    इसी हवस में के हो उस हसीन के क़ाबिलये दिल रहा है न दुनिया न दीन के क़ाबिल

    12.4K reads
  3. जीने में थी न नज़ा के रंज ओ महान में थी - जगत मोहन लाल रवाँ

    जीने में थी न नज़ा के रंज ओ महान में थीआशिक़ की एक बात जो दीवाना-पन में थी

    12.4K reads
  4. किसी तरह न मेरे दिल को जब क़रार आए - जगत मोहन लाल रवाँ

    किसी तरह न मेरे दिल को जब क़रार आएमेरी बला से ख़जाँ आए या बहार आए

    12.4K reads
  5. निकल जाए यूँही फ़ुर्कत में दम क्या - जगत मोहन लाल रवाँ

    निकल जाए यूँही फ़ुर्कत में दम क्यान होगा आप का मुझ पर करम क्या

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like