बीती बातें फिर दोहराने बैठ गए - इस्मत ज़ैदी

इस्मत ज़ैदीइस्मत ज़ैदी20 Sept 1962

4 min read · 12.4K reads

बीती बातें फिर दोहराने बैठ गए
क्यों ख़ुद को ही ज़ख़्म लगाने बैठ गए

अभी-अभी तो लब पे तबस्सुम बिखरा था
अभी-अभी फिर अश्क बहाने बैठ गए?

जाने कैसा दर्द छुपा था आहों में
थाम के दिल हम उस के सरहाने बैठ गए

उस ने बस हमदर्दी के दो बोल कहे
दुनिया वाले बात बनाने बैठ गए

वो नज़रें थीं या कि तिलिस्म ए होश रुबा
हम तो नाज़ुक ख़्वाब सजाने बैठ गए

हम ने तो इक सीधी सच्ची बात कही
और वो फिर मन्तिक़ समझाने बैठ गए

उन का मक़सद सिर्फ़ सियासत, छोड़ो भी
क्यों उन को रूदाद सुनाने बैठ गए

’शेफ़ा’ न जब सह पाए हम बेगानापन
ग़लती उस की थी प मनाने बैठ गए
इस्मत ज़ैदी
About the poet

इस्मत ज़ैदी

View profile & all 14 Poems / Stories

More from इस्मत ज़ैदी

  1. तमन्ना-ए-चराग़-ए-दीवाली - इस्मत ज़ैदी

    मैं चाहता हूँ जलूँ देश की हिफ़ाज़त मेंमैं चाहता हूँ जलूँ इल्म की रेयाज़त में

    12.4K reads
  2. वो इक ज़िया ही नहीं - इस्मत ज़ैदी

    दरीचे ज़हनों के खुलने की इब्तिदा ही नहींजो उट्ठे हक़ की हिमायत में वो सदा ही नहीं

    12.4K reads
  3. ख़ुश्बू-ए-गुल भी आज है अपने चमन से दूर - इस्मत ज़ैदी

    ख़ुश्बू ए गुल भी आज है अपने चमन से दूरदरिया में चाँद उतरा है चर्ख़ ए कुहन से दूर

    12.4K reads
  4. न डालो बोझ ज़हनों पर कि बचपन टूट जाते हैं - इस्मत ज़ैदी

    न डालो बोझ ज़हनों पर कि बचपन टूट जाते हैंसिरे नाज़ुक हैं बंधन के जो अक्सर छूट जाते हैं

    12.4K reads
  5. मेरे मालिक ख़यालों को मेरे पाकीज़गी दे दे - इस्मत ज़ैदी

    मेरे मालिक ख़यालों को मेरेपाकीज़गी दे दे ,

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like