तमन्ना-ए-चराग़-ए-दीवाली - इस्मत ज़ैदी

इस्मत ज़ैदीइस्मत ज़ैदी20 Sept 1962

5 min read · 12.4K reads

मैं चाहता हूँ जलूँ देश की हिफ़ाज़त में
मैं चाहता हूँ जलूँ इल्म की रेयाज़त में
मैं चाहता हूँ जलूँ अह्द की सदाक़त में
मैं चाहता हूँ जलूँ क़ौम की रेफ़ाक़त में

ये चाहता नहीं बैठूँ मैं शाहराहों पर
ये चाहता नहीं पहुँचूँ मैं ख़ानक़ाहों पर
मैं रौशनी जो बिखेरूँ तो ऐसी राहों पर
जहाँ से जाते सिपाही हों हक़ की राहों पर

मेरी ज़िया से हर इक सिम्त में उजाला हो
कि झूठ कोई नहीं सच का बोलबाला हो
मेरा वजूद ग़रीबों के घर का हाला हो
मेरी वो रौशनी पाए कि जो जियाला हो

मैं उन को रौशनी दूँ जो पढ़ें चराग़ों में
उन्हें दिखाऊँ ज़िया जो पले गुनाहों में
मैं इक मिसाल बनूँ ग़ैर के दयारों में
बसी हो प्रेम की बस्ती मेरे शरारों में

है अब यक़ीन कि पूरे करूँगा ये अरमाँ
बदलती फ़िक्र ने मंज़िल के दे दिए हैं निशां
मैं उन को याद दिलाऊँगा देश के एहसाँ
जो कर चुके हैं फ़रामोश अपनी धरती माँ
इस्मत ज़ैदी
About the poet

इस्मत ज़ैदी

View profile & all 14 Poems / Stories

More from इस्मत ज़ैदी

  1. वो इक ज़िया ही नहीं - इस्मत ज़ैदी

    दरीचे ज़हनों के खुलने की इब्तिदा ही नहींजो उट्ठे हक़ की हिमायत में वो सदा ही नहीं

    12.4K reads
  2. ख़ुश्बू-ए-गुल भी आज है अपने चमन से दूर - इस्मत ज़ैदी

    ख़ुश्बू ए गुल भी आज है अपने चमन से दूरदरिया में चाँद उतरा है चर्ख़ ए कुहन से दूर

    12.4K reads
  3. न डालो बोझ ज़हनों पर कि बचपन टूट जाते हैं - इस्मत ज़ैदी

    न डालो बोझ ज़हनों पर कि बचपन टूट जाते हैंसिरे नाज़ुक हैं बंधन के जो अक्सर छूट जाते हैं

    12.4K reads
  4. बीती बातें फिर दोहराने बैठ गए - इस्मत ज़ैदी

    बीती बातें फिर दोहराने बैठ गएक्यों ख़ुद को ही ज़ख़्म लगाने बैठ गए

    12.4K reads
  5. मेरे मालिक ख़यालों को मेरे पाकीज़गी दे दे - इस्मत ज़ैदी

    मेरे मालिक ख़यालों को मेरेपाकीज़गी दे दे ,

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like