न डालो बोझ ज़हनों पर कि बचपन टूट जाते हैं - इस्मत ज़ैदी

इस्मत ज़ैदीइस्मत ज़ैदी20 Sept 1962

3 min read · 12.4K reads

न डालो बोझ ज़हनों पर कि बचपन टूट जाते हैं
सिरे नाज़ुक हैं बंधन के जो अक्सर छूट जाते हैं

नहीं दहशत गरों का कोई मज़हब या कोई ईमाँ
ये वो शैताँ हैं, जो मासूम ख़ुशियाँ लूट जाते हैं

हमारे हौसलों का रेग ए सहरा पर असर देखो
अगर ठोकर लगा दें हम, तो चश्मे फूट जाते हैं

नहीं दीवार तुम कोई उठाना अपने आँगन में
कि संग ओ ख़िश्त रह जाते हैं, अपने छूट जाते हैं

न रख रिश्तों की बुनियादों में कोई झूट का पत्थर
लहर जब तेज़ आती है, घरौंदे टूट जाते हैं

’शेफ़ा’ आँखें हैं मेरी नम, ये लम्हा बार है मुझ पर
बहुत तकलीफ़ होती है जो मसकन छूट जाते हैं
इस्मत ज़ैदी
About the poet

इस्मत ज़ैदी

View profile & all 14 Poems / Stories

More from इस्मत ज़ैदी

  1. तमन्ना-ए-चराग़-ए-दीवाली - इस्मत ज़ैदी

    मैं चाहता हूँ जलूँ देश की हिफ़ाज़त मेंमैं चाहता हूँ जलूँ इल्म की रेयाज़त में

    12.4K reads
  2. वो इक ज़िया ही नहीं - इस्मत ज़ैदी

    दरीचे ज़हनों के खुलने की इब्तिदा ही नहींजो उट्ठे हक़ की हिमायत में वो सदा ही नहीं

    12.4K reads
  3. ख़ुश्बू-ए-गुल भी आज है अपने चमन से दूर - इस्मत ज़ैदी

    ख़ुश्बू ए गुल भी आज है अपने चमन से दूरदरिया में चाँद उतरा है चर्ख़ ए कुहन से दूर

    12.4K reads
  4. बीती बातें फिर दोहराने बैठ गए - इस्मत ज़ैदी

    बीती बातें फिर दोहराने बैठ गएक्यों ख़ुद को ही ज़ख़्म लगाने बैठ गए

    12.4K reads
  5. मेरे मालिक ख़यालों को मेरे पाकीज़गी दे दे - इस्मत ज़ैदी

    मेरे मालिक ख़यालों को मेरेपाकीज़गी दे दे ,

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीअलमारी से ख़त उस के पुराने निकल आएअलमारी से ख़त उस के पुराने निकल आएफिर से मिरे चेहरे पे ये दाने निकल आए— मुनव्वर रानाभुला पाना बहुत मुश्किल है सब कुछ याद रहता हैभुला पाना बहुत मुश्किल है सब कुछ याद रहता हैमोहब्बत करने वाला इस लिए बरबाद रहता है— मुनव्वर रानानानी का चश्माआसमान में टिम टिमाती नानी हँसती होंगी हमारे बचपने पर।हाँ!— फ़रीद ख़ाँगुल्लकमिट्टी का हैहाथ से छूटा नहीं, कि टूटा— हरीशचंद्र पांडे