वो इक ज़िया ही नहीं - इस्मत ज़ैदी

इस्मत ज़ैदीइस्मत ज़ैदी20 Sept 1962

4 min read · 12.4K reads

दरीचे ज़हनों के खुलने की इब्तिदा ही नहीं
जो उट्ठे हक़ की हिमायत में वो सदा ही नहीं

ज़मीर शर्म से ख़ाली हैं, दिल मुहब्बत से
हम इरतेक़ा जिसे कहते हैं, इरतेक़ा ही नहीं

तख़य्युलात की परवाज़ कौन रोक सका
परिंद जब ये उड़ा फिर कहीं रुका ही नहीं

ग़म ए जहां पे नज़र की तो ये हुआ मालूम
जफ़ा जो हम ने सही, वो कोई जफ़ा ही नहीं

बग़ैर इल्म के ज़ुलमत कदा है ज़ह्न मेरा
जो कर दे फ़िक्र को रौशन, वो इक ज़िया ही नहीं

तेरी वफ़ाओं का शीराज़ा मुंतशिर हो कर
बता रहा है हक़ीक़त में ये वफ़ा ही नहीं

जब आया आख़री लम्हात में मसीहा वो
न शिकवा कोई शेफ़ा और कोई गिला ही नहीं
इस्मत ज़ैदी
About the poet

इस्मत ज़ैदी

View profile & all 14 Poems / Stories

More from इस्मत ज़ैदी

  1. तमन्ना-ए-चराग़-ए-दीवाली - इस्मत ज़ैदी

    मैं चाहता हूँ जलूँ देश की हिफ़ाज़त मेंमैं चाहता हूँ जलूँ इल्म की रेयाज़त में

    12.4K reads
  2. ख़ुश्बू-ए-गुल भी आज है अपने चमन से दूर - इस्मत ज़ैदी

    ख़ुश्बू ए गुल भी आज है अपने चमन से दूरदरिया में चाँद उतरा है चर्ख़ ए कुहन से दूर

    12.4K reads
  3. न डालो बोझ ज़हनों पर कि बचपन टूट जाते हैं - इस्मत ज़ैदी

    न डालो बोझ ज़हनों पर कि बचपन टूट जाते हैंसिरे नाज़ुक हैं बंधन के जो अक्सर छूट जाते हैं

    12.4K reads
  4. बीती बातें फिर दोहराने बैठ गए - इस्मत ज़ैदी

    बीती बातें फिर दोहराने बैठ गएक्यों ख़ुद को ही ज़ख़्म लगाने बैठ गए

    12.4K reads
  5. मेरे मालिक ख़यालों को मेरे पाकीज़गी दे दे - इस्मत ज़ैदी

    मेरे मालिक ख़यालों को मेरेपाकीज़गी दे दे ,

    12.4K reads