मेरे मालिक ख़यालों को मेरे पाकीज़गी दे दे - इस्मत ज़ैदी

इस्मत ज़ैदीइस्मत ज़ैदी20 Sept 1962

4 min read · 12.4K reads

मेरे मालिक ख़यालों को मेरे
पाकीज़गी दे दे ,
मेरे जज़्बों को शिद्दत दे ,
मेरी फ़िकरों को वुस’अत दे,
मेरे एह्सास उस के हों ,
मेरे जज़बात उस के हों ,
जियूँ मैं जिस की ख़ातिर ,
बस वफ़ाएँ भी उसी की हों,

मेरे मा’बूद मुझ को,
ऐसी नज़रें तू अता कर दे
कि जब भी आँख ये उठे,
ख़ुलूस ओ प्यार ही छलके,
जिसे अपना कहा मैंने
उसे अपना बना भी लूँ,
मैं उस के सारे ग़म ले कर,
उसे ख़ुशियाँ ही ख़ुशियाँ दूँ,

मेरे अल्लाह मुझ को ,
दौलत ओ ज़र की नहीं ख़्वाहिश,
नहीं अरमान मुझ को
रुत्ब ए आली के पाने का
अता कर ऐसी दौलत
जिस के ज़रिये, मैं
तेरे बंदों के काम आऊँ
मुझे ज़रिया बना कर
उन के अरमानों को पूरा कर
करम ये मुझ पे तू कर दे
मुझे तौफ़ीक़ ऐसी दे
कि तेरी राह पर चल कर
मैं मंज़िल तक पहुँच पाऊँ
इस्मत ज़ैदी
About the poet

इस्मत ज़ैदी

View profile & all 14 Poems / Stories

More from इस्मत ज़ैदी

  1. तमन्ना-ए-चराग़-ए-दीवाली - इस्मत ज़ैदी

    मैं चाहता हूँ जलूँ देश की हिफ़ाज़त मेंमैं चाहता हूँ जलूँ इल्म की रेयाज़त में

    12.4K reads
  2. वो इक ज़िया ही नहीं - इस्मत ज़ैदी

    दरीचे ज़हनों के खुलने की इब्तिदा ही नहींजो उट्ठे हक़ की हिमायत में वो सदा ही नहीं

    12.4K reads
  3. ख़ुश्बू-ए-गुल भी आज है अपने चमन से दूर - इस्मत ज़ैदी

    ख़ुश्बू ए गुल भी आज है अपने चमन से दूरदरिया में चाँद उतरा है चर्ख़ ए कुहन से दूर

    12.4K reads
  4. न डालो बोझ ज़हनों पर कि बचपन टूट जाते हैं - इस्मत ज़ैदी

    न डालो बोझ ज़हनों पर कि बचपन टूट जाते हैंसिरे नाज़ुक हैं बंधन के जो अक्सर छूट जाते हैं

    12.4K reads
  5. बीती बातें फिर दोहराने बैठ गए - इस्मत ज़ैदी

    बीती बातें फिर दोहराने बैठ गएक्यों ख़ुद को ही ज़ख़्म लगाने बैठ गए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

दरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडेजूते पर पॉलिश करते हुएजूते पर पॉलिश करते हुएउसके चेहरे पर आई शिकन को पढ़ रहा हूँ— ललन चतुर्वेदीशीर्षकविहीन क्षणिकाएँएकजो ज़मीन से नहीं थे जुड़े— हरिराम मीणा