रिश्ता बहाल काश फिर उसकी गली से हो - इरशाद खान सिकंदर

इरशाद ख़ान सिकन्दरइरशाद ख़ान सिकन्दर8 Sept 1982

3 min read · 12.4K reads

रिश्ता बहाल काश फिर उसकी गली से हो
जी चाहता है इश्क दुबारा उसी से हो

अंजाम जो भी हो मुझे उसकी नहीं है फिक्र
आगाज़-ए-दास्तान-ए -सफर आप ही से हो

ख्वाहिश है पहुंचूं इश्क के मै उस मुकाम पर
जब उनका सामना मिरी दीवानगी से हो

कपड़ों की वज्ह से मुझे कमतर न आंकिये
अच्छा हो ,मेरी जाँच-परख शायरी से हो

अब मेरे सर पे सब को हंसाने का काम है
मै चाहता हूँ काम ये संजीदगी से हो

दुनिया के सारे काम तो करना दिमाग से
लेकिन जब इश्क हो तो ‘सिकंदर’ वो जी से हो
इरशाद ख़ान सिकन्दर
About the poet

इरशाद ख़ान सिकन्दर

View profile & all 25 Poems / Stories

More from इरशाद ख़ान सिकन्दर

  1. बन्द दरवाज़े खुले रूह में दाख़िल हुआ मैं - इरशाद खान सिकंदर

    बन्द दरवाज़े खुले रूह में दाख़िल हुआ मैंचन्द सज्दों से तिरी ज़ात में शामिल हुआ मैं

    12.4K reads
  2. ख़ामोशी की बर्फ़ पिघल भी सकती है - इरशाद खान सिकंदर

    ख़ामोशी की बर्फ़ पिघल भी सकती हैपल भर में तस्वीर बदल भी सकती है

    12.4K reads
  3. सर पे बादल की तरह घिर मेरे - इरशाद खान सिकंदर

    सर पे बादल की तरह घिर मेरेधूप हालात हुए फिर मेरे

    12.4K reads
  4. करम है, दायरा दिल का बढ़ा तो - इरशाद खान सिकंदर

    करम है, दायरा दिल का बढ़ा तोमुझे भी इश्क़ ने आकर छुआ तो

    12.4K reads
  5. वगरना उँगलियों पर नाचता क्या - इरशाद खान सिकंदर

    वगरना उँगलियों पर नाचता क्याकोई चारा बचा था दूसरा क्या

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like