कवि

हरभजन सिंहहरभजन सिंह

1 min read · 12.5K reads

शायर का सिर

नदी का पानी

उतर गए दोनों एक साथ

सिर में बहती थी तेज़ नदी

नदी में पकते थे कवि के शब्द

उतर गए पानी

किनारे पर कीचड़

कीचड़ में कटा कवि का मुंड

चुप है लेकिन अभी भी उछलता है गर्म-गर्म

अपनी रेत में सो गए पानी

किनारे पर खड़ा धड़ लेकिन लौट गया शहर को

बिखेरता

अपने लहू की आयतें।

हरभजन सिंह
About the poet

हरभजन सिंह

पंजाबी के सुप्रतिष्ठित कवि, आलोचक, अनुवादक और संस्कृति-समीक्षक। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like