हुस्न की वक़अत नहीं अब इश्क़ की सरकार में
बिक गए यूसुफ़ हज़ारों मिस्र के बाज़ार में
जो न करना था वो राज़-ए-इश्क़ ज़ाहिर कर दिया
आ के रुस्वा हो गए हम मजमा-ए-अग़्यार में
और से क्या पूछते हैं आ के हम से पूछिए
क्या मज़ा मिलता है दिल को आप की गुफ़्तार में
ख़्वाब से बेदार होते ही नहीं हैं बादा-ख़्वार
ऐसी मस्ती है हवा-ए-सुब्ह की रफ़्तार में
इश्क़-ए-लैला में ये देखा हाल हम ने क़ैस का
ख़ाक छाना ही किया वो कूचा-ओ-बाज़ार में
ऐ मसीहा किस तरह हाज़िर हो तेरे सामने
अब सकत उठने की भी बाक़ी नहीं बीमार में
आफ़त-ए-अर्ज़-ए-समावी से बचेगा अपना घर
इस्म-ए-आज़म जब है शामिल हर दर-ओ-दीवार में
दुश्मनों का दोस्त बन जाता है कुछ दिन के लिए
ऐब होता है ये अक्सर मर्द-ए-कज-रफ़्तार में
कर नहीं सकते हैं आपस में वो बातें होश की
बे-ख़ुदी का ये असर है मय-कश ओ मय-ख़्वार में
बे-ख़बर वो है तो है ये बा-ख़बर हर गाम से
फ़र्क़ है ऐ दिल बहुत ला-या'क़िल-ओ-हुशियार में
दश्त-ओ-गुलशन में नहीं 'हामिद' कोई दिल-बस्तगी
जी बहलता है अगर अपना तो कू-ए-यार में








