मजाज़ पर भी ज़रा चश्म-ए-हक़-नुमा करना

हामिद अज़ीमाबादीहामिद अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

मजाज़ पर भी ज़रा चश्म-ए-हक़-नुमा करना

बुतों की याद में ऐ दिल ख़ुदा ख़ुदा करना

बुतों का शेवा तो है ज़ुल्म-ए-ना-रवा करना

मगर ख़बर नहीं अल्लाह को है क्या करना

जो हो सके तो पस-ए-मर्ग ये किया करना

उठा के हाथ मिरी क़ब्र पर दुआ करना

हैं वो ये चाहते पूरा मिरा कहा करना

मुझे भी चाहिए अब तर्क-ए-मुद्दआ करना

ख़िराम-ए-नाज़ से पिस जाऊँ मैं कि मिट जाऊँ

नियाज़-मंद को आता नहीं गिला करना

नियाज़-नामा तो पहुँचाएगा उन्हें लेकिन

हक़-ए-पयाम भी ऐ नामा-बर अदा करना

जवान हो के छुपाएँ वो राज़-ए-दिल क्यूँकर

कि शोख़ियों ने सिखाया नहीं हया करना

जफ़ा-ओ-जौर पर ऐ दिल न शिकवा मुँह से निकाल

कहीं न बैठे-बिठाए उसे ख़फ़ा करना

हरीस-ए-लज़्ज़त-ए-आज़ार को ये आता है

सज़ा के शौक़ में हर फ़े'ल ना-सज़ा करना

तुम्हारा ध्यान तो हर-वक़्त हम को रहता है

ख़याल कुछ तो हमारा भी तुम को था करना

किया है अहद-ए-मोहब्बत तो फिर निबाह भी हो

बताओ साफ़ न करना है तुम को या करना

रिया पसंद नहीं किब्रिया को ऐ 'हामिद'

इबादत उस की जो करना तो बे-रिया करना

हामिद अज़ीमाबादी
About the poet

हामिद अज़ीमाबादी

उपनाम : 'हामिद' मूल नाम : सय्यद शाह हामिद हुसैन जन्म : पटना, बिहार निधन : पटना, बिहार

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like