आप से और क्या नहीं होगा

हामिद अज़ीमाबादीहामिद अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

आप से और क्या नहीं होगा

सिर्फ़ वा'दा वफ़ा नहीं होगा

किस को ख़ौफ़-ए-ख़ुदा नहीं होगा

बस बुतों को ज़रा नहीं होगा

आज वा'दा वफ़ा नहीं होगा

तेरा दीदार क्या नहीं होगा

जितनी चाहो जफ़ाएँ तुम कर लो

कभी मुझ से गिला नहीं होगा

लाख सूरत से कर जफ़ा मुझ पर

तर्क-ए-सब्र-ओ-रज़ा नहीं होगा

ले ले मेरी ज़बाँ भी ऐ क़ासिद

ख़त से मतलब अदा नहीं होगा

तुझ सा ज़ालिम अगर नहीं कोई

मुझ सा भी बा-वफ़ा नहीं होगा

क्यों बिगड़ते हो ख़त मिरा पढ़ कर

अब रक़म मुद्दआ' नहीं होगा

दिल तो क्या मेरी जान भी ले लो

उज़्र मुझ को ज़रा नहीं होगा

तेज़ होगी तो कब छुरी तेरी

जब हमारा गला नहीं होगा

जो सज़ा चाहते हो दो मुझ को

कभी उज़्र-ए-ख़ता नहीं होगा

लाख वासिल ख़ुदा से हो जाए

फिर भी बंदा ख़ुदा नहीं होगा

कोई शाकी जफ़ा का होगा और

'हामिद'-ए-बा-वफ़ा नहीं होगा

हामिद अज़ीमाबादी
About the poet

हामिद अज़ीमाबादी

उपनाम : 'हामिद' मूल नाम : सय्यद शाह हामिद हुसैन जन्म : पटना, बिहार निधन : पटना, बिहार

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीउलट-पुलटचारों तरफ़ रौशनी ही रौशनीइतनी रौशनी कि अँधेरे का है— हरि मृदुल