आज तक तेरी हक़ीक़त न खुली क्या है तू

हामिद अज़ीमाबादीहामिद अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

आज तक तेरी हक़ीक़त न खुली क्या है तू

कोई भी जिस को न समझे है मुअम्मा है तू

दिल का मतलूब है आँखों की तमन्ना है तू

रश्क-ए-शीरीं जो है तू सीरत-ए-लैला है तू

जल्वा-ए-रुख़ से तिरे सारा जहाँ रौशन है

रौनक़-ए-बज़्म है तू अंजुमन-आरा है तू

बन के लैला कहीं मशहूर हसीनों में हुआ

सूरत-ए-क़ैस कहीं आशिक़-ए-शैदा है तू

जान आए तन-ए-बे-जाँ में तिरे मिलने से

अपने बीमार-ए-मोहब्बत का मसीहा है तू

सूरत-ए-क़ैस तिरे हुस्न का शैदा हूँ मैं

और मेरे लिए भी ग़ैरत-ए-लैला है तू

क्या तमाशा है कि आलम की नज़र पड़ती है

देखने वालों की आँखों का तमाशा है तू

कौन मेहमान है 'हामिद' के मकान-ए-दिल में

तू ही कह दे कि तसव्वुर है तिरा या है तू

हामिद अज़ीमाबादी
About the poet

हामिद अज़ीमाबादी

उपनाम : 'हामिद' मूल नाम : सय्यद शाह हामिद हुसैन जन्म : पटना, बिहार निधन : पटना, बिहार

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like