सीने से तीर-ए-यार का पैकाँ निकल गया

हकीम आग़ा जान ऐशहकीम आग़ा जान ऐश

1 min read · 12.4K reads

सीने से तीर-ए-यार का पैकाँ निकल गया

अफ़्सोस घर में आन के मेहमाँ निकल गया

हैराँ हूँ मैं बता तो हुआ जिस पे तू ख़फ़ा

क्या ऐसा मेरे मुँह से मिरी जाँ निकल गया

कुछ चाशनी-ए-इश्क़ से वाक़िफ़ था क़ैस सो

दीवाना हो के सू-ए-बयाबाँ निकल गया

अश्कों के साथ सीने से ले अब तो रहम कर

ख़ूँ हो के दिल भी दीदा-ए-गिर्यां निकल गया

तीर-ए-निगाह-ए-यार का क्या होगा तोड़ जब

सीने के पार यार का पैकाँ निकल गया

बख़्शिश को उस की देख के सब दिल से ख़ौफ़-ए-हश्र

मुज़्दा हो ऐ नदामत-ए-इस्याँ निकल गया

वो छूटता है क़ैद से हस्ती की जो कोई

हो बू-ए-गुल की तरह से उर्यां निकल गया

ऐ 'ऐश' जा-ए-ग़ौर है शिकवा हो उस का क्या

इंसानियत से अपनी जो इंसाँ निकल गया

हकीम आग़ा जान ऐश
About the poet

हकीम आग़ा जान ऐश

View profile & all 47 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश