जो दिल-आवेज़ है उस ज़ुल्फ़-ए-गिरह-गीर की बू
ऐसी आलम में किसी की नहीं तासीर की बू
अहल-ए-जौहर को मिटा सकते हैं कब बे-जौहर
मुश्क की बू को मिटा देती है कब सैर की बू
दम हमें देने को आया है अरे जा वाइ'ज़
मुँह से आती है चली तेरे अभी शीर की बू
इस ज़माने के अमीरों से न रख चश्म-ए-हुसूल
किस ने सूँघी है जहाँ में गुल-ए-तस्वीर की बू
आह की सीख़ पलट आतिश-ए-ग़म पर जल्दी
चली आती है कबाब-ए-दिल-ए-दिल-गीर की बू
पहुँची याक़ूब को हाँ पैरहन-ए-यूसुफ़ की
मिस्र से दम में जो अल्लाह ने तक़दीर की बू
दम में डालेगा मिरा नाला-ए-शब-गीर निकाल
नाक की राह दिमाग़-ए-फ़लक-ए-पीर की बू
सच तो ये बात है ऐ 'ऐश' कि पाते हैं यहाँ
तेरे अशआ'र में तर्ज़-ए-सुख़न-ए-'मीर' की बू








