दिल बुतों से न लगाना हरगिज़

हकीम आग़ा जान ऐशहकीम आग़ा जान ऐश

1 min read · 12.4K reads

दिल बुतों से न लगाना हरगिज़

उन के फंदे में न आना हरगिज़

दिल तुझे अपनी है गर जान अज़ीज़

कू-ए-क़ातिल में न जाना हरगिज़

माँग बैठा वो तो दिल देने में

नहीं बनने का बहाना हरगिज़

अंदलीबान-ए-चमन को सय्याद

फ़स्ल-ए-गुल में न सताना हरगिज़

शिकवा-ए-यार ज़बाँ पर अपनी

दिल ख़बर-दार न लाना हरगिज़

हदफ़-ए-तीर निगाह-ए-क़ातिल

मुर्ग़-ए-दिल को न बनाना हरगिज़

इस से वाबस्ता हैं दिल लाखों के

ज़ुल्फ़ में खींचो न शाना हरगिज़

रहने देता नहीं इंसान को याँ

इक वतीरे पे ज़माना हरगिज़

इंक़लाब इस में है दम दम ऐ दिल

इस का अफ़्सोस न खाना हरगिज़

गर ख़ुदा दे तुझे तौफ़ीक़ ऐ 'ऐश'

दिल किसी का न दुखाना हरगिज़

हकीम आग़ा जान ऐश
About the poet

हकीम आग़ा जान ऐश

View profile & all 47 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी