तुम सिवा हम कहें तो किस से कहें
क़िस्सा-ए-ग़म कहें तो किस से कहें
ग़म-ए-फ़ुर्क़त से जान में बाक़ी
नहीं है दम कहें तो किस से कहीं
देख कर उस परी को होश-ओ-हवास
कर गए रम कहें तो किस से कहें
सुन परेशानियों को ज़ुल्फ़ तिरी
हुई बरहम कहें तो किस से कहें
'ऐश' जब दर्द-ए-दिल से अपने कोई
नहीं महरम कहें तो किस से कहें








