हाल दिल का उसे जताना क्या
न सुने जो उसे सुनाना क्या
आए जब आगे ऐसे ज़ालिम के
जौर-ए-गर्दूं से मुँह छुपाना क्या
हम से चलता है टेढ़ की ऐ लो
हो गया है फ़लक दिवाना क्या
सरफ़रोशों की है ये ऐन मुराद
कू-ए-क़ातिल में जा के आना क्या
पूछते क्या हो मस्कन-ए-आशिक़
बे-घरों का अजी ठिकाना क्या
जान-ओ-दिल ले के अब ख़फ़ा है क्यूँ
हम ने कहना तिरा न माना क्या
दिल-ए-ख़ुद-रफ़्ता का इलाज करे
कोई नादान और दाना क्या
ले के दिल जो कि दुश्मन-ए-जाँ हो
'ऐश' ऐसे से दिल लगाना क्या








