इश्क़ में हुआ उन के दुश्मन इक जहाँ अपना

हकीम आग़ा जान ऐशहकीम आग़ा जान ऐश

1 min read · 12.5K reads

इश्क़ में हुआ उन के दुश्मन इक जहाँ अपना

दर्द-ए-दिल करें किस से जा कर अब बयाँ अपना

रखते हैं ज़बाँ लेकिन बात कर नहीं सकते

हाल बज़्म में उस की अब है शम्अ' साँ अपना

हैफ़ तो ये आता है चल दिए दम-ए-बिस्मिल

ये भी तो न समझे वो है ये नीम-जाँ अपना

देखें हम नहीं होता किस तरह असर उन को

गोश-ज़द हो गर उन के नाला-ओ-फ़ुग़ाँ अपना

थी यही ख़ुशी उन की इस लिए सुना हम ने

जान-ओ-दिल किया कैसे वक़्फ़-ए-इम्तिहाँ अपना

महवशों के बिन देखे दिल है अपना सद-पारा

चाक क्या दिखावेगा आ के याँ कताँ अपना

काम क्या है नासेह को क्यूँ वो आया समझाने

दे दिया जिसे चाहा दिल था हाँ जी हाँ अपना

रश्क-ए-बाग़-ए-जन्नत है वो गली जहाँ के हम

यार रहने वाले हैं दिल लगे कहाँ अपना

एक दम में देंगे हम बस धुएँ बिखेर उस के

हो गया तो होने दो दुश्मन आसमाँ अपना

भूल जाए सब सीमाब बे-क़रारियाँ अपनी

देखे ख़्वाब में भी गर ये दिल-ए-तपाँ अपना

'ऐश' उस जफ़ा-जू से कहिए ऐ सितम-पेशा

ता-कुजा कोई रक्खे दर्द-ए-दिल निहाँ अपना

हकीम आग़ा जान ऐश
About the poet

हकीम आग़ा जान ऐश

View profile & all 47 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश