दिल की वहशत ने वो दीवाना बनाया मुझ को

हकीम आग़ा जान ऐशहकीम आग़ा जान ऐश

1 min read · 12.4K reads

दिल की वहशत ने वो दीवाना बनाया मुझ को

दूर भागे है मिरा छोड़ के साया मुझ को

हाथ उठाने के नहीं इश्क़-ए-बुताँ से नासेह

लाख की एक कही और न बकवा मुझ को

एक तो जौर-ए-बुताँ दूसरी ये और सुनो

चैन देता नहीं इक दम दिल-ए-शैदा मुझ को

तर्क-ए-आदाब न हो ख़ंजर-ए-क़ातिल के तले

जान दे ओ दिल-ए-बेताब न तड़पा मुझ को

ग़ुंचा-ए-गुल न समझना दिल-ए-आशिक़ हूँ मैं

तू ही जानेगी सबा देख जो छेड़ा मुझ को

कुछ भी ग़ैरत है तुझे देख तू ऐ ख़ाना-ख़राब

लोग कहते हैं तिरे इश्क़ में क्या क्या मुझ को

शो'ला-ए-इश्क़ की गर्मी ने शब-ए-फ़ुर्क़त में

शम्अ साँ सुब्ह से पहले ही नबेड़ा मुझ को

दिल को ले भागे हैं जब माँगूँ हूँ दिखला रुख़-ओ-ज़ुल्फ़

बस बताते हैं यूँ ही शाम-ओ-सवेरा मुझ को

'ऐश' इसे ख़ूबी-ए-क़िस्मत के सिवा क्या कहिए

दिल मिला है सो वो लबरेज़-ए-तमन्ना मुझ को

हकीम आग़ा जान ऐश
About the poet

हकीम आग़ा जान ऐश

View profile & all 47 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश