वाक़िफ़ नहीं है कोई हसीनों की चाल से

हाजिर देहल्वीहाजिर देहल्वी

1 min read · 12.4K reads

वाक़िफ़ नहीं है कोई हसीनों की चाल से

दिल का शिकार करते हैं ज़ुल्फ़ों के जाल से

नासेह ख़ुदा के वास्ते ज़िक्र-ए-सनम न कर

होता है रंज और किसी के ख़याल से

आएगा बाज़ तू न 'अदू से मिले बग़ैर

ज़ाहिर ये हो रहा है तिरी चाल-ढाल से

उस के लिए जहान में लुत्फ़-ए-हयात क्या

मायूस हो गया हो जो तेरे विसाल से

अब राज़ हम से खिंचने का मा'लूम हो गया

करते हो ख़ुश 'अदू को हमारे मलाल से

ये भी है इक सलीक़ा-ए-इंकार देखना

चीं-बर-जबीं वो होते हैं मेरे सवाल से

अच्छा ये 'इश्क़ अच्छी ये दिल-बस्तगी हुई

आया हूँ तंग रोज़ के रंज-ओ-मलाल से

यूँ तो बशर के वास्ते इक्सीर है शराब

पीना है इस का शर्त मगर ए'तिदाल से

दिल में अगर वो ख़ुश हों तो हैरत का है मक़ाम

ज़ाहिर में जो ख़फ़ा हैं मिरी ‘अर्ज़-ए-हाल से

क्या क्या गुज़र चुकी है मिरे दिल पे हिज्र में

वाक़िफ़ नहीं हैं आप अभी मेरे हाल से

'हाजिर' के मो'तक़िद हों ये हम को यक़ीन है

जा कर मिलें गर आप भी उस बा-कमाल से

हाजिर देहल्वी
About the poet

हाजिर देहल्वी

उपनाम : 'हाजिर' मूल नाम : रघुनाथ सिंह जन्म : दिल्ली हाजिर देहलवी, रघुनाथ सिंह (1884-1922) देहली के एक खत्रीख़ानदान के चश्म-ओ-चराग़ थे। घराने के एक बुज़ुर्ग सरदार सिंह ‘हसीब से फ़ारसी और अरबी पढ़ी। कुछ दिन भोपाल में नौकरी की, फिर देहली आ कर हकीमी करने लगे जो ख…

View profile & all 25 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like