रहता है हमेशा जो मिरी यार बग़ल में

हाजिर देहल्वीहाजिर देहल्वी

1 min read · 12.4K reads

रहता है हमेशा जो मिरी यार बग़ल में

जलते हैं उसे देख के अग़्यार बग़ल में

क्या लुत्फ़ हो गर ऐश के सामान बहम हों

मा'शूक़ भी हो शोख़-ए-तरहदार बग़ल में

हर वक़्त जो आग़ोश में रहता था हमारी

अब उस को लिए फिरते हैं अग़्यार बग़ल में

किस तरह मैं समझूँ कि वो करते हैं मोहब्बत

आते नहीं भूले से भी इक बार बग़ल में

मय-नोशी का जब हज़ है कि हो बर-लब-ए-दरिया

साग़र हो अगर हाथ में तो यार बग़ल में

सब मिट गई 'हाजिर' शब-ए-फ़ुर्क़त की मुसीबत

ख़ूब उस को दबा कर जो किया प्यार बग़ल में

हाजिर देहल्वी
About the poet

हाजिर देहल्वी

उपनाम : 'हाजिर' मूल नाम : रघुनाथ सिंह जन्म : दिल्ली हाजिर देहलवी, रघुनाथ सिंह (1884-1922) देहली के एक खत्रीख़ानदान के चश्म-ओ-चराग़ थे। घराने के एक बुज़ुर्ग सरदार सिंह ‘हसीब से फ़ारसी और अरबी पढ़ी। कुछ दिन भोपाल में नौकरी की, फिर देहली आ कर हकीमी करने लगे जो ख…

View profile & all 25 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like