जब किसी का ख़याल आता है

हाजिर देहल्वीहाजिर देहल्वी

1 min read · 12.4K reads

जब किसी का ख़याल आता है

दिल में ग़म का उबाल आता है

यूँही फ़ुर्क़त में उम्र गुज़रेगी

कब पयाम-ए-विसाल आता है

आप बातों में टाल देते हैं

वस्ल का जब सवाल आता है

कल जिसे बज़्म से निकाला था

फिर वही ख़स्ता-हाल आता है

फीका फीका है चाँद गर्दूं पर

कौन रश्क-ए-हिलाल आता है

हाए उस बुत ने बेवफ़ाई की

सिर्फ़ इतना ख़याल आता है

दिल-लगी के सिवा तुझे 'हाजिर'

और भी कुछ कमाल आता है

हाजिर देहल्वी
About the poet

हाजिर देहल्वी

उपनाम : 'हाजिर' मूल नाम : रघुनाथ सिंह जन्म : दिल्ली हाजिर देहलवी, रघुनाथ सिंह (1884-1922) देहली के एक खत्रीख़ानदान के चश्म-ओ-चराग़ थे। घराने के एक बुज़ुर्ग सरदार सिंह ‘हसीब से फ़ारसी और अरबी पढ़ी। कुछ दिन भोपाल में नौकरी की, फिर देहली आ कर हकीमी करने लगे जो ख…

View profile & all 25 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like