ग़ैर उन को लगाए सीने से

हाजिर देहल्वीहाजिर देहल्वी

1 min read · 12.5K reads

ग़ैर उन को लगाए सीने से

मौत बेहतर है ऐसे जीने से

होश में ला रहे हैं वो मुझ को

गुल-ए-रुख़्सार के पसीने से

ग़ैर की बात पर न जाओ तुम

क्यों उलझते हो उस कमीने से

कितने अंदाज़ वो दिखाते हैं

जब लगाता हूँ उन को सीने से

बज़्म में किस की आमद आमद है

चीज़ें रक्खी हैं सब क़रीने से

गर्मी-ए-हुस्न दुख़्त-ए-रज़ देखो

छलकी पड़ती है आबगीने से

हम ही थे जो निभा चुके बरसों

ग़ैर आजिज़ है दो महीने से

उस जगह और कौन बैठा है

क्यों है इंकार तुम को पीने से

रूठे कब तक रहोगे 'हाजिर' से

आओ अब लग भी जाओ सीने से

हाजिर देहल्वी
About the poet

हाजिर देहल्वी

उपनाम : 'हाजिर' मूल नाम : रघुनाथ सिंह जन्म : दिल्ली हाजिर देहलवी, रघुनाथ सिंह (1884-1922) देहली के एक खत्रीख़ानदान के चश्म-ओ-चराग़ थे। घराने के एक बुज़ुर्ग सरदार सिंह ‘हसीब से फ़ारसी और अरबी पढ़ी। कुछ दिन भोपाल में नौकरी की, फिर देहली आ कर हकीमी करने लगे जो ख…

View profile & all 25 Poems / Stories