रंज में भी शाद रहना चाहिए

हाजिर देहल्वीहाजिर देहल्वी

1 min read · 12.4K reads

रंज में भी शाद रहना चाहिए

ये मक़ूला याद रहना चाहिए

हिज्र में नाशाद रहना चाहिए

ख़स्ता-ओ-बर्बाद रहना चाहिए

सुन ही लेंगे वो कभी फ़रियाद-ए-ग़म

बरसर-ए-फ़रियाद रहना चाहिए

ख़ुद-बख़ुद हो जाएँगे वो मेहरबाँ

तालिब-ए-बेदाद रहना चाहिए

किस लिए फँसता है ऐ दिल ज़ुल्फ़ में

क़ैद से आज़ाद रहना चाहिए

ख़्वाह सर पर आसमाँ भी आ पड़े

आदमी को शाद रहना चाहिए

छूट कर हम ने क़फ़स से ये कहा

कुछ सितम सय्याद रहना चाहिए

छोड़ कर दिल आप जाते हैं कहाँ

ये मकाँ आबाद रहना चाहिए

वा'दा तो हम से किए जाते हो तुम

शर्त ये है याद रहना चाहिए

रहम आ ही जाएगा 'हाजिर' उन्हें

इश्क़ में बर्बाद रहना चाहिए

हाजिर देहल्वी
About the poet

हाजिर देहल्वी

उपनाम : 'हाजिर' मूल नाम : रघुनाथ सिंह जन्म : दिल्ली हाजिर देहलवी, रघुनाथ सिंह (1884-1922) देहली के एक खत्रीख़ानदान के चश्म-ओ-चराग़ थे। घराने के एक बुज़ुर्ग सरदार सिंह ‘हसीब से फ़ारसी और अरबी पढ़ी। कुछ दिन भोपाल में नौकरी की, फिर देहली आ कर हकीमी करने लगे जो ख…

View profile & all 25 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश