मानिंद-ए-शम्अ'-ए-बज़्म पिघलने के वास्ते

हाजिर देहल्वीहाजिर देहल्वी

1 min read · 12.4K reads

मानिंद-ए-शम्अ'-ए-बज़्म पिघलने के वास्ते

पैदा हुआ हूँ इश्क़ में जलने के वास्ते

वो नाज़ कर रहे हैं शब-ए-वस्ल और इधर

अरमाँ तड़प रहे हैं निकलने के वास्ते

बुलबुल से कह दो शेवा-ए-फ़र्याद छोड़ दे

आएँगे बाग़ में वो टहलने के वास्ते

रोने को हिज्र-ए-यार में आँखें अता हुईं

बख़्शा गया है दिल भी मचलने के वास्ते

सच पूछिए तो इश्क़ में ख़ुद को बदल लिया

हम ने ख़याल-ए-यार बदलने के वास्ते

'हाजिर' क़रार दिल को न आया किसी तरह

क्या क्या किया न इस के बहलने के वास्ते

हाजिर देहल्वी
About the poet

हाजिर देहल्वी

उपनाम : 'हाजिर' मूल नाम : रघुनाथ सिंह जन्म : दिल्ली हाजिर देहलवी, रघुनाथ सिंह (1884-1922) देहली के एक खत्रीख़ानदान के चश्म-ओ-चराग़ थे। घराने के एक बुज़ुर्ग सरदार सिंह ‘हसीब से फ़ारसी और अरबी पढ़ी। कुछ दिन भोपाल में नौकरी की, फिर देहली आ कर हकीमी करने लगे जो ख…

View profile & all 25 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश