कम ही होते हैं मुक़द्दर के सिकंदर चेहरे

फ़र्ख़न्दा रज़वीफ़र्ख़न्दा रज़वी

1 min read · 12.4K reads

कम ही होते हैं मुक़द्दर के सिकंदर चेहरे

कितने मुरझाए हैं इन चेहरों के अंदर चेहरे

अहल-ए-कश्ती को तो साहिल के ही ख़्वाब आते हैं

तकता रहता है सफ़ीनों के समुंदर चेहरे

क़हर क्या टूट पड़ा रात को इस बस्ती पर

ऐसे झुलसे जो नज़र आते हैं घर घर चेहरे

बुग़्ज़-ओ-नफ़रत के हदफ़ हैं ये सियासत के क़तील

भूके नंगे हैं ये भटके हुए दर-दर चेहरे

दिल में इक तीर जो सुरअत से उतर जाता है

जब घड़ी भर में बदल जाते हैं तेवर चेहरे

ये नहीं सोचते क़ातिल भी तो हो सकते हैं

चाँद के भेस में तारीक से बद-तर चेहरे

फ़र्श क्या अर्श पे भी मिलते ही नहीं हैं 'ख़ंदा'

तेरी तस्वीर के चेहरे के बराबर चेहरे

फ़र्ख़न्दा रज़वी
About the poet

फ़र्ख़न्दा रज़वी

View profile & all 14 Poems / Stories

More from फ़र्ख़न्दा रज़वी

  1. करूँ तुझ से बेवफ़ाई ये कभी रवा नहीं था

    करूँ तुझ से बेवफ़ाई ये कभी रवा नहीं थाउसे बेवफ़ा न कहना कि वो बेवफ़ा नहीं था

    12.4K reads
  2. धूप का नाम जो है साया तो साया ही सही

    धूप का नाम जो है साया तो साया ही सहीआप कहते हैं अगर ऐसा तो ऐसा ही सही

    12.4K reads
  3. उम्र भर की दोस्ती का हाँ भरम रक्खा न था

    उम्र भर की दोस्ती का हाँ भरम रक्खा न थाबा'द मुद्दत के खुला मुझ पे कि वो मेरा न था

    12.4K reads
  4. दिल का आलम भी हुआ है आलम-ए-हू की तरह

    दिल का आलम भी हुआ है आलम-ए-हू की तरहआँख में तू हर घड़ी रहता है आँसू की तरह

    12.4K reads
  5. न रास आया मोहब्बत का ये ख़ुमार मुझे

    न रास आया मोहब्बत का ये ख़ुमार मुझेमैं बे-क़रार हूँ पल भर नहीं क़रार मुझे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like