दिल का आलम भी हुआ है आलम-ए-हू की तरह

फ़र्ख़न्दा रज़वीफ़र्ख़न्दा रज़वी

1 min read · 12.4K reads

दिल का आलम भी हुआ है आलम-ए-हू की तरह

आँख में तू हर घड़ी रहता है आँसू की तरह

दिल के मौसम में कभी तब्दीलियाँ आती नहीं

लगती है बाद-ए-सबा भी कनकनी लू की तरह

इक तसव्वुर से तिरे महका है मेरा अंग अंग

तू मिरे एहसास में बस्ता है ख़ुश्बू की तरह

सख़्त काली रात में उम्मीद का नन्हा दिया

है फ़रोज़ाँ दिल में इक मा'सूम जुगनू की तरह

वस्ल का आलम कि जैसे हों शफ़क़ की लालियाँ

हिज्र का माहौल है क़ुर्बत के जादू की तरह

आ गई लफ़्ज़ों में भी लहजे की तल्ख़ी इस क़दर

आप भी उस ने कहा मुझ को मगर तू की तरह

धूप में बैठी थी अपने बाग़ में और यूँ लगा

टहनियाँ दो शजर की हैं उस के बाज़ू की तरह

गुफ़्तुगू का इक अलग मुनफ़रिद अंदाज़ है

लफ़्ज़ उस के बोलते हैं जैसे घुंघरू की तरह

उस को भी हर वक़्त रहता है तलफ़्फ़ुज़ का ख़याल

इश्क़ मैं ने भी किया है उस से उर्दू की तरह

देखते ही देखते 'ख़ंदा' गुज़र जाएगी उम्र

वक़्त हाथों से निकल जाएगा जुगनू की तरह

फ़र्ख़न्दा रज़वी
About the poet

फ़र्ख़न्दा रज़वी

View profile & all 14 Poems / Stories

More from फ़र्ख़न्दा रज़वी

  1. करूँ तुझ से बेवफ़ाई ये कभी रवा नहीं था

    करूँ तुझ से बेवफ़ाई ये कभी रवा नहीं थाउसे बेवफ़ा न कहना कि वो बेवफ़ा नहीं था

    12.4K reads
  2. धूप का नाम जो है साया तो साया ही सही

    धूप का नाम जो है साया तो साया ही सहीआप कहते हैं अगर ऐसा तो ऐसा ही सही

    12.4K reads
  3. उम्र भर की दोस्ती का हाँ भरम रक्खा न था

    उम्र भर की दोस्ती का हाँ भरम रक्खा न थाबा'द मुद्दत के खुला मुझ पे कि वो मेरा न था

    12.4K reads
  4. कम ही होते हैं मुक़द्दर के सिकंदर चेहरे

    कम ही होते हैं मुक़द्दर के सिकंदर चेहरेकितने मुरझाए हैं इन चेहरों के अंदर चेहरे

    12.4K reads
  5. न रास आया मोहब्बत का ये ख़ुमार मुझे

    न रास आया मोहब्बत का ये ख़ुमार मुझेमैं बे-क़रार हूँ पल भर नहीं क़रार मुझे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like