कभी न सोचा था मैं ने उड़ान भरते हुए - फ़राग़ रोहवी

फ़राग़ रोहवीफ़राग़ रोहवी16 Sept 1956

3 min read · 12.4K reads

कभी न सोचा था मैं ने उड़ान भरते हुए
कि रंज होगा ज़मीं पर मुझे उतरते हुए

ये शौक़-ए-ग़ोता-ज़नी तो नया नहीं फिर भी
उतर रहा हूँ मैं गहराइयों में डरते हुए

हवा के रहम-ओ-करम पर चराग़ रहने दो
कि डर रहा हूँ नए तजरबात करते हुए

न जाने कैसा समुंदर है इश्क़ का जिस में
किसी को देखा नहीं डूब के उभरते हुए

मैं उस घराने का चश्म ओ चराग़ हूँ जिस की
हयात गुज़री है ख़्वाबों में रंग भरते हुए

मैं सब से मिलता रहा हँस के इस तरह कि मुझे
किसी ने देखा नहीं टूटते बिखरते हुए

‘फ़राग़’ ऐसे भी इंसान मैं ने देखे हैं
जो सच की राह में पाए गए हैं मरते हुए
फ़राग़ रोहवी
About the poet

फ़राग़ रोहवी

View profile & all 9 Poems / Stories

More from फ़राग़ रोहवी

  1. देखा जो आईना तो मुझे सोचना पड़ा - फ़राग़ रोहवी

    देखा जो आईना तो मुझे सोचना पड़ाख़ुद से न मिल सका तो मुझे सोचना पड़ा

    12.4K reads
  2. हमारे साथ उम्मीद-ए-बहार तुम भी करो - फ़राग़ रोहवी

    हमारे साथ उम्मीद-ए-बहार तुम भी करोइस इंतिज़ार के दरिया को पार तुम भी करो

    12.4K reads
  3. जिस दिन से कोई ख़्वाहिश-ए-दुनिया नहीं रखता - फ़राग़ रोहवी

    जिस दिन से कोई ख़्वाहिश-ए-दुनिया नहीं रखतामैं दिल में किसी बात का खटका नहीं रखता

    12.4K reads
  4. कभी हरीफ़ कभी हम-नवा हमीं ठहरे - फ़राग़ रोहवी

    कभी हरीफ़ कभी हम-नवा हमीं ठहरेकि दुश्मनों के भी मुश्किल-कुशा हमीं ठहरे

    12.4K reads
  5. कहीं सूरज कहीं ज़र्रा चमकता है - फ़राग़ रोहवी

    कहीं सूरज कहीं ज़र्रा चमकता हैइशारे से तिरे क्या क्या चमकता है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like