जिस दिन से कोई ख़्वाहिश-ए-दुनिया नहीं रखता - फ़राग़ रोहवी

फ़राग़ रोहवीफ़राग़ रोहवी16 Sept 1956

4 min read · 12.4K reads

जिस दिन से कोई ख़्वाहिश-ए-दुनिया नहीं रखता
मैं दिल में किसी बात का खटका नहीं रखता

मुझ में ही यही ऐब कि औरों की तरह मैं
चेहरे पे कभी दूसरा चेहरा नहीं रखता

क्यूँ क़त्ल मुझे कर के डुबोते हो नदी में
दो दिन भी किसी लाश को दरिया नहीं रखता

क्यूँ मुझ को लहू देने पे तुम लोग ब-ज़िद हो
मैं सर पे किसी शख़्स का क़र्ज़ा नहीं रखता

अहबाब तो अहबाब हैं दुश्मन के तईं भी
कम-ज़र्फ ज़माने का रवैया नहीं रखता

ये सच है कि मैं ग़ालिब-ए-सानी नहीं लेकिन
यारान-ए-मूआसिर का भी लहजा नहीं रखता

बादल तो ‘फ़राग़’ अस्ल में होता है वो बादल
जो प्यास के सहरा को भी प्यासा नहीं रखता
फ़राग़ रोहवी
About the poet

फ़राग़ रोहवी

View profile & all 9 Poems / Stories

More from फ़राग़ रोहवी

  1. देखा जो आईना तो मुझे सोचना पड़ा - फ़राग़ रोहवी

    देखा जो आईना तो मुझे सोचना पड़ाख़ुद से न मिल सका तो मुझे सोचना पड़ा

    12.4K reads
  2. हमारे साथ उम्मीद-ए-बहार तुम भी करो - फ़राग़ रोहवी

    हमारे साथ उम्मीद-ए-बहार तुम भी करोइस इंतिज़ार के दरिया को पार तुम भी करो

    12.4K reads
  3. कभी हरीफ़ कभी हम-नवा हमीं ठहरे - फ़राग़ रोहवी

    कभी हरीफ़ कभी हम-नवा हमीं ठहरेकि दुश्मनों के भी मुश्किल-कुशा हमीं ठहरे

    12.4K reads
  4. कभी न सोचा था मैं ने उड़ान भरते हुए - फ़राग़ रोहवी

    कभी न सोचा था मैं ने उड़ान भरते हुएकि रंज होगा ज़मीं पर मुझे उतरते हुए

    12.4K reads
  5. कहीं सूरज कहीं ज़र्रा चमकता है - फ़राग़ रोहवी

    कहीं सूरज कहीं ज़र्रा चमकता हैइशारे से तिरे क्या क्या चमकता है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like